उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ऊर्जा मंत्री से मिले राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमण्डल में राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रहे मौजूद 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बिजली समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोक दल प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की। मंगलवार को

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की मांग प्रमुखता से रखी।

इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान, छपरौली विधायक अजय कुमार, राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह एवं मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह पहल पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीण जनता को बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button