राष्ट्रपति ने देश के लिए उत्कृष्ट कार्य को पद्मश्री से नवाजा
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति अवार्ड के लिए दी बधाई

दिल्ली।लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिक डॉक्टर कलाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया।
सोमवार को राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉक्टर केवल कृष्ण ठुकराल चिकित्सा उत्तर प्रदेश को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया।
डॉक्टर ठुकराल आयुर्वेद सिद्धांतों पर आधारित शल्य चिकित्सा में भगंदर के लिए क्षारसूत्र उपचार और ब्रोंकियल अस्थमा के लिए कर्णवेधन उपचार को विकसित किया जिसको लेकर उन्हें सम्मानित किया गया।
साथ ही फिल्म अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण 2026 से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने प्रोफेसर डॉ राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा उत्तर प्रदेश को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया।
डॉ प्रसाद प्रख्यात चेस्ट फिजिशियन और क्षय रोग विशेषज्ञ भारत में मेडिकल कॉलेज परिसर में पहला डॉट्स केंद्र स्थापित किया और भारत के पल्मोनरी मेडिसिन के जनक के रूप में जाने जाते हैं। इसलिए उन्हें राष्ट्रपति ने पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया।
इसी क्रम में राष्ट्रपति ने डॉक्टर एन राजम कला उत्तर प्रदेश को पद्म विभूषण 2026 से सम्मानित किया। दो राजाम वायलिन की महान साधिका अपने 75 साल के लंबे संगीत सफर में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को दुनिया भर में पहचान दिलाई गायकी अंग शैली की शुरुआत की दुनिया
भर में सिंगिंग वायलिन से प्रसिद्ध है। राष्ट्रपति ने डॉ अशोक कुमार सिंह विज्ञान एवं इंजीनियरिंग उत्तर प्रदेश को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया। डॉक्टर सिंह परिवर्तनकारी किसी वैज्ञानिक जिसमें 25 से अधिक धान की किस्म का विकास किया।
जिनमें बासमती किस्म और भारत का पहला जिनोम संपादित चावल शामिल है। वहीं राष्ट्रपति ने प्रोफेसर श्याम सुंदर चिकित्सा उत्तर प्रदेश को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया। प्रोफेसर श्यामसुंदर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध
चिकित्सा विज्ञानी विशेष रूप से कालाजार के क्षेत्र में इस बीमारी के लिए पहले प्रभावी मौखिक दवा और निदान परीक्षण विकसित किया। राष्ट्रपति ने प्रोफेसर बुद्ध रश्मि मनी पुरातत्व विज्ञान उत्तर प्रदेश को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया।
प्रोफेसर मनी प्रख्यात पुरातत्व उत्खनन विशेषज्ञ अभिलेख विद और मुद्रा शास्त्री राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि, सारनाथ कुणाल और कुर्दी सहित 20 उत्खनन का निर्देशन किया।इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति ने प्रवीण कुमार खेल उत्तर प्रदेश को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया। प्रवीण कुमार दिव्यांग ऊंची कूद खिलाड़ी एवं पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता एक सक्षम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम पैराएथलीट हैं। इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया।
वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी डॉक्टर खिलाड़ियों अभिनेता वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत मंत्री पदाधिकारी मौजूद रहे।



