पर्यावरण बचाने को बीजीडीएफ ने किया पौधरोपण
डॉ. हर्षित श्रीवास्तव की अगुवाई में वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण किया गया।
सोमवार को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से BGDF के संस्थापक डॉ. हर्षित श्रीवास्तव अगुवाई में वृक्षारोपण किया गया।
जिसमें डॉ. राजकुमार गुज्जर, डॉ. समर्थ दीक्षित ने संयुक्त रूप से जिले के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6 बी में वृक्षारोपण अभियान चलाया।
पौधरोपण अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही संस्थापक डॉ श्रीवास्तव द्वारा लोगों को अधिक से अधिक पौध रोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टरों ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने BGDF टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज और पर्यावरण के लिए प्रेरणादायक पहल बताया गया।



