उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

हैंड हाइजीन एवं सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हर हाथ को बताया मदद करने का तरीका 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हर हाथ को मदद करने का तरीका बताया। शनिवार को

कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा नर्सेस वीक सेलिब्रेशन के अंतर्गत मुख्य चिकित्सालय परिसर में हैंड हाइजीन जागरूकता एवं बेसिक लाइफ सेविंग स्किल्स (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता एवं आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीकों के प्रति आमजन को जागरूक करना था।

कार्यक्रमप्रो. डॉ. डीके श्रीवास्तव, प्रो. निपिन कलाल एवं डॉ. एसएस नाथ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। यह पहल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के फैकल्टी सदस्यों द्वारा की गई।

जिसमें कार्यक्रम के समन्वय एवं आयोजन में हैंड हाइजीन स्किट एवं डेमोंस्ट्रेशन के संचालन एवं मार्गदर्शन में डॉ. नवीना जेएच, शालिनी राज कुमावत एवं पार्वती सी.ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वही लीना प्रविल जॉन, एरम अंसारी, सौम्या श्रीवास्तव एवं राखी जी. नायर का बेसिक लाइफ सेविंग स्किल्स (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2025 बैच के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हैंड हाइजीन स्किट कम डेमोंस्ट्रेशन से हुई। जिसमें हाथों की स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस सत्र की एंकरिंग वर्षा द्विवेदी द्वारा की गई।

इसके पश्चात बेसिक लाइफ सेविंग स्किल्स (सीपीआर) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। जिसकी एंकरिंग राखी जी. नायर द्वारा की गई। सीपीआर प्रशिक्षण में आगा शाही (वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग),

शुभम एवं मधुसूदन द्वारा लाइव प्रशिक्षण एवं डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों को सीपीआर की सही तकनीक, छाती का संपीड़न (चेस्ट कंप्रेशन ) तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि उपस्थित आमजन एवं तीमारदारों ने उत्साहपूर्वक सीपीआर का पुनः प्रदर्शन (रिटर्न्स डेमोंस्ट्रेशन ) किया तथा जीवनरक्षक तकनीकों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई।

इस अवसर पर मुख्य नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग अधीक्षक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक सहित अनेक नर्सिंग ऑफिसर्स, फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी, कर्मचारी, मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा तथा सभी द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम का समापन इस प्रेरणादायक संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम

“एवरी हैंड कैन सेव ए लाइफ .” “हर हाथ किसी की जिंदगी बचा सकता है पर आधारित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button