रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र में लगा स्वास्थ्य शिविर

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र में चिकित्सा शिविर लगाया गया।
रविवार को शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। जबकि शिविर में सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बीमारी से पीड़ित रहे ।
शिविर में चेस्ट रोग के डा. विनय मिश्रा, मेडिकल कालेज के हड्डी रोग विभाग के डा. देवर्षि रस्तोगी, हृदय रोग के डा. हिमांशू रस्तोगी, शुगर रोग के डा. संदीप अग्रवाल, हड्डी रोग होम्योपैथिक के डा. पंकज श्रीवास्तव, आयुर्वेद के वैद्य अनूप भटनागर,
नेत्र रोग के डा. सुमित रस्तोगी, दन्त रोग के डा. यश रस्तोगी ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर आयोजक सत्यवादी हरिश्चन्द्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि उपचार के साथ जरूतमंद मरीजों की जांचें की गयीं।
इनमें 55 मरीजों ने शुगर की रैन्डम जांच व 60 मरीजों ने थायराइड की जांच, 45 मरीजों ने ईसीजी जांच की गयी।



