उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

फैकल्टी फोरम का चुनाव परिणाम घोषित 

अध्यक्ष डॉ. मोहन गुर्जर सचिव डॉ. विवेक सिंह हुए निर्वाचित 

फैकल्टी फोरम का चुनाव प

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। एसजीपीजीआई के फैकल्टी फोरम का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। 10 से 11 अप्रैल को आयोजित फैकल्टी फोरम चुनावों के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया ।

वहीं चुनावों में संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जिसमें कुल 141 वोट डाले गए, जिनमें से एक वोट अमान्य घोषित किया गया। संकाय सदस्यों को संकाय फोरम के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें

अध्यक्ष के पद पर डॉ. मोहन गुर्जर, प्रोफेसर, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग,

सचिव डॉ. विवेक सिंह (निर्विरोध निर्वाचित), प्रोफेसर, रेडियोडायग्नोसिस विभाग

कोषाध्यक्ष डॉ. विजय दत्त उपाध्याय (निर्विरोध निर्वाचित), प्रोफेसर, बाल शल्य चिकित्सा विभाग

सदस्य डॉ. प्रभाकर मिश्रा, प्रोफेसर, बायोस्टैटिस्टिक्स और हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स विभाग

डॉ. रुद्राशीष हलदर, प्रोफेसर, एनेस्थेसियोलॉजी विभाग डॉ. पुनीता लाल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रेडियोथेरेपी विभाग, डॉ. नवीन गर्ग, प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी विभाग, डॉ. रचना अग्रवाल, अतिरिक्त प्रोफेसर, नेत्र विज्ञान विभाग

डॉ. अनंत मेहरोत्रा, प्रोफेसर, न्यूरोसर्जरी विभाग

चुनाव अधिकारी, प्रोफेसर उत्तम सिंह ने औपचारिक रूप से परिणाम की घोषणा की। नव निर्वाचित टीम से शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने, संकाय कल्याण को बढ़ावा देने और समग्र संस्थागत विकास में योगदान देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गयी । संस्थान

निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम संस्थान के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button