सरस्वती विद्या मन्दिर अत्याधुनिक तकनीक से किया लैस
विद्यालय में दस नये इंटरैक्टिव पैनल का उद्घाटन

सुल्तानपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। शिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक तकनीकी बढ़ाई गई। मंगलवार को विवेकानन्द नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज में मंत्रोच्चार के साथ दस नये इंटरैक्टिव पैनल का उद्घाटन किया गया।
जिसमें एआई तकनीक वाले युग में नवाचार आधारित नई ऊर्जा,नये संकल्प एवं उन्नत तकनीक के साथ नये शिक्षण सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। सम्पूर्ण वाई-फाई कनेक्टीविटी वाले परिसर में पहले से ही कई शिक्षण कक्ष इंटरैक्टिवपैनल समेत कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
विद्यालय को इसी सत्र में अत्याधुनिक तकनीक से शत- प्रतिशत सुसज्जित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इसी सत्र में हमारे सभी कक्षा कक्ष इंटरैक्टिवपैनल की सुविधा से लैस होंगे। जिस पर हम पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रबंधक डाक्टर पवन कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि होती रहे, इसके लिए जो भी आवश्यक होगा वे सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ वीके झा ने गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग को सर्वथा प्रासंगिक बताया।
और कहा कि हमें अपने विद्यालय का वर्तमान शैक्षिक परिवेश इतना उन्नत बनाना है , कि हम राष्ट्र की आवश्यकता के अनुरूप नागरिकों का निर्माण कर सकें ।
इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य रमेश मिश्र, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, कौशलेंद्र त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव,दीनदयाल विश्वकर्मा, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी,प्रतिभा मिश्रा,यशी अग्रहरि मौजूद रहे।



