76 लाख से बढ़कर गैस बुकिंग पहुंची 88 लाख – सुजाता शर्मा
ऑनलाइन बुकिंग को 100 फीसदी ले जाने का लक्ष्य

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। गैस की किल्लत से लोग लम्बी कतारो में लगकर गैस सिलेंडर लेते हुए देखे गए। इसके अलावा लोगों ने बुकिंग कराने से लेकर गैस लेने तक समस्याओं को सोशल मीडिया पर गिनाया जा रहा है।
शनिवार को सुजाता शर्मा, संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि
हमारी क्रूड की सप्लाई पर्याप्त है और हमारी रिफाइनरियां भी फुल कैपेसिटी पर ऑपरेट हो रही हैं। रिटेल आउटलेट्स पर कहीं भी ड्राई-आउट की कोई रिपोर्ट नहीं है। पर्याप्त पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि पैनिक बुकिंग अभी भी काफी ज्यादा हो रही है। कल जो संख्या हमने आपको लगभग 75–76 लाख बुकिंग बताई थी, वह बढ़कर करीब 88 लाख हो गई है। मेरा सभी देशवासियों से अनुरोध है कि पैनिक बुकिंग से बचें। जब आवश्यकता हो तभी बुकिंग करें।
कमर्शियल सिलेंडरों के बारे में भी काफी चर्चा हुई है और उसके बाद यह निर्णय लिया गया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी कुछ #LPG उपलब्ध कराई जाए। इस संदर्भ में राज्य सरकारों के साथ भी चर्चा की गई है।
कमर्शियल सिलेंडरों का वितरण शुरू हो गया है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहे हैं। फिलहाल लगभग 84% बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिसे आगे बढ़ाकर लगभग 100% तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।



