उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

एनसीआईकॉन-2026: आरएमएल निदेशक सम्मानित 

प्रो. कमलाकर त्रिपाठी एक्सीलेंस अवार्ड इन पब्लिक हेल्थ एंड कम्युनिटी मेडिसिन” से सम्मानित

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह को उत्कृष्ट व दूरदर्शी विचारधारा के लिए सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह को गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पोषण एवं जनस्वास्थ्य कांग्रेस एनसीआईकॉन-2026 में प्रतिष्ठित “प्रो. कमलाकर त्रिपाठी एक्सीलेंस अवार्ड इन पब्लिक हेल्थ एंड कम्युनिटी मेडिसिन” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें जनस्वास्थ्य एवं सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व तथा सतत कार्यों के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस के दौरान औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, चिकित्सकों, पोषण विशेषज्ञों, महामारी वैज्ञानिकों तथा जनस्वास्थ्य नीति-निर्माताओं ने सहभागिता की।

प्रो. सीएम सिंह के नेतृत्व में संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक आधारित चिकित्सा कार्यक्रमों तथा जनसंख्या-आधारित रोग नियंत्रण गतिविधियों पर विशेष बल दिया है।

जीवनशैली जनित एवं असंक्रामक रोगों की जागरूकता, प्रारम्भिक पहचान तथा रोकथाम के लिए संस्थान द्वारा अनेक प्रभावी पहलें संचालित की जा रही हैं, जिनसे जनस्वास्थ्य परिणामों में सकारात्मक सुधार हुआ है।

यह सम्मान क्लीनिकल चिकित्सा को जनस्वास्थ्य रणनीतियों से जोड़ने, बहुविषयक सहयोग को प्रोत्साहित करने तथा चिकित्सा शिक्षा एवं शोध उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में उनके सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।

उनके मार्गदर्शन में संस्थान ने सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है।

संवहीं स्थान के संकाय सदस्यों, रेज़िडेंट्स एवं कर्मचारियों ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर प्रो. सिंह को बधाई दी और इसे संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा उत्कृष्टता का प्रतीक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button