उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमनोरंजन

डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म

डिप्टी सीएम ने फिल्म देखने के बाद सभी से देखने को की अपील, बताई फिल्म की खूबियां

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। भारतीय संस्कृति पर आधारित फ़िल्म ने सभी को आकर्षित किया।

बुधवार को गोमती नगर स्थित एसआरएस सिनेमा हॉल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गोदान फिल्म को देखा। डिप्टी सीएम ने कहा कि

गोदान फिल्म धर्म और संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देती। यह फिल्म भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व एवं जीवन मूल्यों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौसेवा संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित यह फिल्म गोदान एक वैज्ञानिक के जीवन में गौमाता के प्रवेश से उसके विचार और जीवनशैली में बदलाव की कहानी बताती है। फिल्म एक सामाजिक, सांस्कृतिक चेतना से जुड़ी है।

डिप्टी सीएम ने फिल्म देखने को की अपील..

उन्होंने अन्य लोगों से भी इस फिल्म को देखने की अपील की। धर्म, संस्कृति के मूल्यों की रक्षा और गौमाता की सेवा हेतु जनमानस को प्रेरित एवं जागरूक करने वाली इस उत्कृष्ट फिल्म से जुड़े सभी महानुभावों एवं आयोजनकर्ताओं का डिप्टी सीएम ने आभार एवं धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button