उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

स्कूलों के एडमिशन व फीस की शिकायतों पर सीएम योगी सख्त

जनता दर्शन में गूंजा स्कूलों की मनमानी की शिकायत

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। जनता दर्शन में निजी स्कूलों की शिकायतों का अम्बार लग गया।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश से जुड़े मामलों की भरमार देखने को मिली। 5-कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन में बड़ी संख्या में अभिभावक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे,

जिनमें प्रमुख रूप से निजी स्कूलों की मनमानी फीस, प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितता और आरटीई से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।

शिक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं जनता के बीच जाकर एक-एक शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निजी विद्यालयों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

अभिभावकों को शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए

उन्होंने शिक्षा विभाग को विशेष निगरानी रखने और अभिभावकों को शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो, ताकि आम जनता को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सक्रियता और सख्त रुख से अभिभावकों ने राहत महसूस की और निजी विद्यालयों की मनमानी पर कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button