उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने चाइनीज मांझे पर दिखाई सख़्ती

मांझे से होने वाली घटनाओ पर दोषियों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से होने वाली मृत्यु को हत्या की श्रेणी में रखते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए प्रदेश में इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर इसकी उच्चस्तरीय समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

जनजीवन की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button