उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

खेल हमारे शरीर को ही नहीं, दिमाग को भी रखता स्वस्थ – ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने अटल खेल महोत्सव का किया शुभारम्भ, दिए सुझाव

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। खेल हमारे शरीर को नहीं, दिमाग़ को भी स्वस्थ रखता है।

विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में खेलों की महती भूमिका रहेगी। युवा सोच के साथ ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। सभी को व्यायाम अवश्य करना चाहिए।

शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित अटल खेल महोत्सव- 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह एवं अटल रन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में आयोजित यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है।

प्रदेश सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ी देश को दिए हैं। इस तरह के आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा सामने आती है। उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 31 जनवरी एवं एक फरवरी को क्रीड़ा भारती की लखनऊ महानगर शाखा की देखरेख में आयोजित अटल खेल महोत्सव में एथलेटिक्स के अलावा वालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो और रस्साकसी समेत कई खेलों की स्पार्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

क्रीड़ा भारती द्वारा केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं कराया जा रहा है, बल्कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ समाज, राष्ट्र निर्माण एवं युवा चरित्र निर्माण को सशक्त भी बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद महेंद्र सिंह, महापौर, लखनऊ सुषमा खर्कवाल, अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती अनिल अग्रवाल, सदस्य, विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह, सदस्य, विधान परिषद अंगद सिंह, मुख्य सलाहकार, मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, अभिषेक कौशिक, प्रशांत भाटिया, निर्मल सिंह, सरदार डीपी सिंह, प्रवीण गर्ग, गोविंद पांडेय एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button