गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों को मिला बीमा सुरक्षा कवच
कर्मचारियों के लिए वेतन खाता योजना लागू, कुलपति ने की घोषणा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर बीमा सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। 77वें गणतंत्र दिवस पर
केजीएमयू में कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद द्वारा कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक घोषणा की है। वहीं कुलपति ने अवगत कराया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशेष रूप से केवल संस्थान के समस्त कर्मचारियों के लिए एक विशेष वेतन खाता योजना प्रारंभ की गई है।
इस योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के 10 लाख एवं 20 लाख रुपये तक की टर्म इंश्योरेंस सुविधा, निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, तथा कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये तक का व्यापक बीमा सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह योजना कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की चिंता को कम करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इससे कर्मचारियों में भारी उत्साह और प्रसन्नता है। वहीं कर्मचारियों के कल्याणकारी योजना के लिए कर्मचारी परिषद के महामंत्री अनिल कुमार द्वारा कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



