हरियाणवी सिंगर के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
पुलिस महानिदेशक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के हत्यारोपियों को शामली पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया। सोमवार को शामली घटना को लेकर
यूपी पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि
संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
शामली में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस की 11 टीमें लगाई गई थीं।
जांच में सामने आया कि 4 हथियारबंद बदमाशों ने अंकित बालियान पर गोलीबारी कर हत्या की थी। उन्होंने बताया कि
आरोपियों ने घटना से पहले अंकित की रेकी की थी और यह सुनियोजित हत्याकांड था।
हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
यूपी और हरियाणा में आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई।
पुलिस और STF की कार्रवाई के दौरान अपराधियों ने टीम पर फायरिंग की। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए।
जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों मोहित और सुमित को गोली लगी, बाद में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
दोनों के पास से 2 पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
मोहित के खिलाफ हरियाणा में 14 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुमित पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजीव कृष्ण ने बताया कि
जांच में दोनों के गोगी गैंग से जुड़े होने और गैंग की संलिप्तता के संकेत मिले हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक गाने और आरोपियों की पोस्ट से भी गैंग से उनके संबंधों के संकेत मिले हैं।
शुरुआती जांच में यह मामला सुपारी देकर कराई गई हत्या का सामने आया है।
हत्याकांड में शामिल दो अन्य शूटरों की तलाश की जा रही है।
आरोपियों को हथियार और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
हत्याकांड की पूरी साजिश और इससे जुड़े हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
पुलिस और STF की कार्रवाई में शामिल टीमों को 2 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई।
हरियाणा और दिल्ली पुलिस से जांच में पूरा समन्वय और सहयोग मिला।
DGP ने कहा कि यूपी को किसी भी गैंग की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा।
विदेश में बैठकर साजिश रचने वाले अपराधियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गोगी गैंग की कमान दूसरे लोगों द्वारा संभाले जाने की जानकारी सामने आई है। शाहपुरिया का नाम भी जांच में आया है, जिसके कनाडा में होने की जानकारी है।
विदेश में बैठे अपराधियों को भारत लाने की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।
लखनऊ हत्याकांड की जांच जारी है और घटना के पीछे शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
DGP ने कहा कि यूपी में संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पिछले ढाई वर्षों में बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाई गई है। जिनमें कई को आजीवन कारावास और फांसी की सजा भी हुई है।
महिला कांस्टेबल की दुखद मृत्यु पर भी DGP ने संवेदना व्यक्त की और कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं पर लगातार काम किया जा रहा है।
सोना तस्करी के नेटवर्क पर भी इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
नेपाल बॉर्डर खुली सीमा होने के बावजूद लगातार चेकिंग और निगरानी की जाती है।
जहां भी आपराधिक नेटवर्क की जानकारी मिलती है, वहां पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस मौके पर एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश मौजूद रहे।
शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी..
SP शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में बड़ी सफलता हासिल की। यूपी शामली पुलिस का दावा है कि
मोहित और सुमित को पुलिस ने गांव खेड़ी के जंगल में घेरा. पुलिस टीम ने उनको रूकने के लिए कहा लेकिन उन्होने पुलिस पर फायर खोल दिया। जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों से दोनों मारे गये।



