उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

स्टेशनों पर लगी ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन 

रेलवे स्टेशनो पर कैशलेस भुगतान की बढ़ाई सुविधा 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। यात्रियों को कैशलेस सुविधा प्रदान करने के लिए ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन स्थापित की गयी।

शनिवार को यात्रियों की सुविधा एवं डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा मण्डल के विभिन्न स्टेशनों एवं परिसर पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन ‘लखन खजाना’ स्थापित की जा रही हैं।

जिसमें बंदरियाबाग स्थित ‘संस्कृति’ ऑफिसर्स क्लब पर एक ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन ‘लखन खजाना’ स्थापित की गयी है।

इससे रेलवे कालोनी, ऑफिसर्स क्लब एवं आस-पास के लोगों को स्नैक्स एवं पेय पदार्थ 24×7 आसानी से उपलब्ध होंगे। मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि ये मशीनें यूपीआई से एटीएम की तरह कैशलेस भुगतान की सुविधा देंगी। जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ की दिशा में लखनऊ मण्डल का महत्वपूर्ण कदम है। ‘लखन खजाना’ नाम से संचालित यह ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनुज श्री लक्ष्मण के प्रति हम सभी नगर वासियों का स्नेह प्रदर्शित करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button