उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से वृद्ध महिला के बचे गहने

एसजीपीजीआई में ठगी होने से बची बुजुर्ग महिला 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से बुजुर्ग महिला ठगी होने के शिकार से बच गयी।

बुधवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के नवीन ओपीडी भवन में एक ठगी का मामला चौंका दिया है।

संस्थान के नवीन ओपीडी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने देखा कि एक वृद्ध महिला अपने गहने उतारकर पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति को सौंप रही थी।

संदेह होने पर जब गार्ड ने महिला से इसका कारण पूछा, तो वह व्यक्ति गहने लेकर वहां से भागने लगा । वहीं सुरक्षा गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए पीछा करके उस व्यक्ति को कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

इस बीच वहां अन्य सुरक्षा गार्ड भी एकत्रित हो गए। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से पीली धातु का एक लॉकेटनुमा मंगलसूत्र एवं पीली धातु की एक कान की बाली बरामद हुई।

पीड़ित वृद्ध महिला ने पुष्टि की कि बरामद गहने उसी के हैं। महिला ने बताया कि उसका बेटा ओपीडी फार्मेसी में दवाई लेने गया हुआ था। इसी बीच अभियुक्त उसके पास आया और झांसा दिया कि डॉक्टर साहब उसे घुटनों की जांच के लिए बुला रहे हैं।

ठग ने महिला से कहा कि जांच कक्ष में गहने पहनकर जाना मना है, इसलिए वह अपने गहने उतारकर उसे दे दे। महिला जब झांसे में आकर गहने दे रही थी, तभी सुरक्षा गार्ड वहां पहुंच गया।

संस्थान के सहायक सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार पांडेय द्वारा अभियुक्त गुरु प्रसाद के विरुद्ध सुसंगत कानूनी धाराओं में तत्काल मुकदमा एफआईआर दर्ज करने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button