विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रस्तुत कर किया जागरूक

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया। गुरुवार को
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं मनोरोग विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम इस वर्ष की वैश्विक थीम “चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड” (आत्महत्या पर विमर्श बदलें) के अंतर्गत आयोजित किया गया।
जिसमें मौन की वर्जना को तोड़ने और आत्महत्या तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीएससी. नर्सिंग 2022 बैच के छात्र-छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक (स्किट) एवं पोस्टर प्रस्तुत किए। जिनमें चेतावनी संकेतों को पहचानने और सहायता के लिए आगे आने के महत्व को दर्शाया गया।
इसके पश्चात रोहित सिंह द्वारा एक काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। जिसने आशा एवं जागरूकता के संदेश से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को मनोरोग विभाग की डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी (एसोसिएट प्रोफेसर, मनोरोग विभाग) एवं डॉ. अनुरंजन (असिस्टेंट प्रोफेसर, मनोरोग विभाग) ने संबोधित किया।
जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व तथा समुदायों एवं स्वास्थ्य सेवा परिवेश में सहयोगात्मक एवं निर्णय रहित संवाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का आयोजन इरम अंसारी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मनोरमा सिंह गौतम ट्यूटर द्वारा प्रो शिव कुमार मुद्गल प्राचार्य, प्रो निपिन कलाल उप-प्राचार्य एवं डॉ. एक्यू जिलानी एसोसिएट प्रोफेसर, मनोरोग विभाग के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न संकाय सदस्य, रेजिडेंट्स एवं नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे।



