विद्यार्थी सोशल मीडिया से दूर होकर करें किताबों का अध्ययन – योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने बच्चियों से बंधाई राखी, किया संवाद

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों से राखी बंधवायी ।
शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आई बेटियों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों से संवाद कर उनकी इच्छाओं, सपनों और भावनाओं को जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की।
बेटियों के साथ मुख्यमंत्री ने सेल्फी लेकर कैमरे में भी संजोया। रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प से जुड़ी भाई-बहन की पवित्र भावना का सन्देश दिया । मुख्यमंत्री ने कहा
डबल इंजन की सरकार में प्रदेश की बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्हें सम्मान मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनकर हर क्षेत्र में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को रक्षाबंधन की बधाई।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें अपने अंदर बेहतर सोच विकसित करनी होगी और अच्छा करने के लिए खुद को लक्ष्य के अनुरूप तैयार करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि
विद्यार्थी सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय व्यतीत करने के बजाय अच्छी और प्रेरणादायी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें और नियमित रूप से बेहतर लिखने का अभ्यास करें।
मैं समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हृदय से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि
यह केवल रक्षा-सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक भी है।
मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता होती है कि प्रदेश में हर वर्ष हम 1 करोड़ 60 लाख बच्चों को दो यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, किताबें, जूते, मोजे और स्वेटर जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है,लेकिन यह आबादी हमारे लिए चुनौती नहीं है। बल्कि यूपी की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है। लेकिन यह आबादी हमारे लिए चुनौती नहीं है, बल्कि यूपी की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के पंचम स्थापना दिवस तथा युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की स्मृति में आयोजित सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला के समापन समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर ‘अमृतकाल और राष्ट्रवाद’ तथा नेशन एंड एक्सप्रेशन्स पुस्तकों का विमोचन एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। साथ ही, श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न प्रोग्रामों में चयनित विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि
विश्वविद्यालय ऐसा ज्ञान एवं शोध सृजित करें, जो समाज और उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जुड़ा हो। साथ ही, विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, रोजगार और उद्यम के अवसरों से जोड़े।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद परिवार को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं।



