लखनऊ से रन ऑफ कच्छ के साथ केवड़िया का हवाई टूर पैकेज जारी
घूमने वालों को आईआरसीटीसी का सुनहरा मौका

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देशाटन के शौकीन लोगों के लिए सुनहरा मौका दिया जा रहा है।
आईआरसीटीसी द्वारा ” रन ऑफ कच्छ के साथ केवड़िया ‘’ घूमने के लिए टूर पैकज जारी किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लाया है लखनऊ से रन ऑफ कच्छ के साथ केवड़िया का हवाई टूर पैकेज । यह पैकेज 07 रात एवं 08 दिन का है। जिसमें अहमदाबाद, केवडिया, कच्छ, भुज, राजकोट का भ्रमण कराया जाएगा । यह पैकेज 21 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक चलया जा रहा है।
टूर पैकेज की विशेषताएं..
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से अहमदाबाद जाने की एवं राजकोट से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट के माध्यम से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल एवं कैंप में की गयी है।
यात्रा के दौरान अक्षरधाम मंदिर, रिवरफ्रंट, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, स्वामी नारायण मंदिर (नीलकंठधाम), रण उत्सव, काला डूंगर, गांधी नु गाम, सरद बाग पैलेस, स्मृतिवन भूकंप स्मारक, बाला हनुमान मंदिर आदि का भ्रमण कराया जायेगा । अजीत कुमार सिन्हा मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक आईआरसीटीसी
उक्षे ने टूर पैकेज के बारे बताया कि एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 85300/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य
प्रति व्यक्ति रू. 62500/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 59900/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 54100/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 42100/- बिना बेड के होगा।
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये दिये गये मोबाइल नम्बरों पर 9305111765/9236391911/8287930912/8287930902
कानपुर. 9415042930 सम्पर्क कर सकते है।



