उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाएं 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। गुरुवार को

11 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में प्राचार्य प्रो सुधा सिंह के मार्गदर्शन में पेरीफेरल आर्टिरियल डिजीज पर एक विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया ।

वहीं चिकित्सा शिविर में जिन व्यक्तियों के पैरों में चलने में दर्द ,सुन्नपन ,झुनझुनाहट इत्यादि समस्याओ वाले मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औषधियां एवं मुफ्त परामर्श उपलब्ध कराया गया।

वहीं डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि शिविर में कुल 64 पेरीफेरल आर्टिरियल डिजीज के मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया। प्रो सुधा सिंह ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए नियमित रूप से टहलना, व्यायाम, योगासन करना सेहत के लिए जरुरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button