मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी के किये दर्शन पूजन
कन्या पूजन कर की गो सेवा, विराट किसान मेला का किया शुभारम्भ

बलरामपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्रि पर तुलसीपुर स्थित माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे। जहाँ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया और गोवंशो की सेवा की। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘शिक्षा की उड़ान’ पहल के अंतर्गत स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं को ट्रैक सूट एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी सहित आधुनिक शैक्षिक
सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। साथ ही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ परिसर में विराट किसान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि
किसानों के सशक्तीकरण, कृषि के आधुनिकीकरण और अन्न उत्पादन में सतत वृद्धि के संकल्पों के साथ डबल इंजन सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि एवं उत्तर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर क्रियाशील है।



