उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का किया पर्यवेक्षण

मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम सम्मिलित करने को चला विशेष अभियान

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बूथों का पर्यवेक्षण किया गया।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा पहली बार

बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित करने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर, शनिवार को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों विशेषकर महिलाओं तथा युवाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के

उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वयं विधानसभा क्षेत्र 173 लखनऊ पूर्व के मॉडर्न एकेडमी विरामखंड एवं सेंट जॉन वास्को विवेकखंड, गोमती नगर तथा विधानसभा

क्षेत्र 169-बक्शी का तालाब के दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमतीनगर विस्तार मतदेय स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण किया गया।

जनपदों में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय भ्रमण कर पर्यवेक्षण किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पर्यवेक्षण के दौरान बूथ पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारी एवं आये हुए नागरिकों से संवाद भी किया गया।

बूथ लेवल अधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का आकलन किया गया। यह भी सुनिश्चित किया गया कि बीएलओ मतदाता सूची एवं पूरक सूची तथा पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 के साथ निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित रहें।

साथ ही मतदेय स्थल पर आ रहे पात्र नागरिकों, जिनका नाम किन्ही कारणों से सूची में अभी तक शामिल नहीं हो सका है, उनका फार्म-6 भरवा कर आवेदन कराया जाए।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। आयोग इस दिशा में निरंतर सक्रिय प्रयास कर रहा है।

उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग इस कार्य में आवश्यक है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी पात्र नागरिक अपना और परिवार के सदस्यों का नाम अपने संबंधित बूथ की मतदाता सूची में अवश्य जांचें।

यदि नाम सम्मिलित न हो तो फार्म-6 भरकर अपने बीएलओ को जमा करें। फार्म-6 भरने हेतु पात्र नागरिकों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ जन्म एवं निवास संबंधी आवश्यक अभिलेखों की स्व-प्रमाणित

छायाप्रतियां तथा परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या (यदि उपलब्ध है तो) की आवश्यकता होती है। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल www// voters.eci.gov.in पर अथवा ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button