महासंघ ने बलरामपुर निदेशक को पुष्प गुच्छ भेंटकर दी बधाई

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बलरामपुर चिकित्सालय में नवनियुक्त निदेशक को संघ पदाधिकारी पहुंचे। गुरुवार को अस्पताल की नवनियुक्त निदेशक डॉ. कविता आर्या को चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दीं। वहीं
चिकित्सालय में पहली महिला निदेशक के रूप में डॉ. कविता आर्य की नियुक्ति से सभी कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल फ़ैल गया है। जिसमें संघ ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो न केवल डॉ. आर्य के लिए बल्कि संस्थान के लिए भी गर्व का क्षण है।संघ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि
डॉ. कविता आर्य के नेतृत्व में चिकित्सालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ेगा, ऐसी अपेक्षाएं हैं। संघ ने दोबारा डॉ. कविता आर्य को उनकी नई जिम्मेदारी के बधाई दी।
इस मौके पर अशोक कुमार प्रधान महासचिव, कपिल वर्मा,सुनील कुमार,सत्य प्रकाश,गितान्शु वर्मा उपस्थित रहें।



