उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के टी-20 मैच की तैयारियों को ले बैठक

 खिलाड़ी व दर्शकों को कराये अच्छा अनुभव -जिलाधिकारी

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में टी 20 मैच की तैयारियों पर बैठक की गयी।

आगामी 17 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मध्य टी-20 मैच प्रस्तावित है।

गुरुवार को मैच के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी विशाख जी. एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) बब्लू कुमार द्वारा इकाना स्टेडियम के पदाधिकारियों, ऑर्गनाइजर, बीसीसीआई अधिकारियों व यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

वहीं जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि स्टेडियम में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन सुनिश्चित किया जाये। जिला प्रशासन  और स्टेडियम के अधिकारी पूरा तालमेल बनाकर कार्य करें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की लोक निर्माण विभाग द्वारा सम्पूर्ण स्टेडियम व आस पास के एरिया की स्ट्रक्चरल सेफ्टी का ऑडिट करा कर सर्टिफिकेट देना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगर निगम को निर्देश दिए गए की उनकी टीमों और इकाना स्टेडियम की टीमों के द्वारा संयुक्त रूप से पूरे स्टेडियम के बाहरी हिस्से की साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए एवं स्टेडियम के बाहर पार्किंग में पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की पार्किंग क्षेत्र व स्टेडियम परिसर के बाहर जल संस्थान द्वारा पानी के टैंकरों की व्यवस्था और नगर निगम के द्वारा साफ सफाई और मोबाईल शौचालय की व्यस्वथा को सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि स्टेडियम के बाहर व अंदर फूड सैम्पलिंग की व्यवस्था के लिए अभी से टीमों का गठन कर ले। इन गठित टीमों को अपने स्तर से ब्रीफ करते हुए फूड सेफ्टी के बिन्दु पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सैम्पलिंग आदि की कार्रवाई ससमय सुनिश्चित कराया जाए।

इसके अतिरिक्त क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर चयनित वेंडरों के माध्यम से विक्रीत किए जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की भी जॉच कराते हुए सैपलिंग आदि की कार्रवाई ससमय कराना सुनिश्चित कराया जाए।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ को निर्देशित किया गया कि आयोजकगण के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए इकाना स्टेडियम परिसर में प्रमुख प्रवेश द्वारों पर एम्बुलेंस जीवनरक्षक औषधियों से युक्त रखने की व्यवस्था की जाए।

साथ ही किसी अकास्मिता से निपटने हेतु स्टेडियम के निकटस्थ प्रवेश द्वार के सम्मुख जीवनरक्षक औषधियों सहित 02 मेडिकल शिविर भी स्थापित किये जाये, जिसमें पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर से लगायी जाये।

यूपीसीए एवं आयोजकों को निर्देशित किया कि स्टेडियम के अंदर डॉक्टर्स की टीम की तैनाती सुनिश्चित करे।

साथ ही जिलाधिकारी द्वारा स्टेडियम प्रशासन को निर्देशित किया कि स्टेडियम परिसर में समुचित साफ सफाई सुनिश्चित करे एवं परिसर में अंतर्विभागीय समन्वय के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा शहीद पथ के सभी एंट्री एग्जिट रैंप की मरम्मत और नगर निगम द्वारा पर्याप्त मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी महेंद्रपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, अपर नगर आयुक्त, डीसीपी साउथ, सीएफओ, डीसीपी ट्रैफिक व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button