बीएससी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों लिये फ्रेशर पार्टी
एसजीपीजीआई निदेशक ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। युवा छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ किया गया। शनिवार को
कॉलेज ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज (सीएमटी और एएचएससी), एसजीपीजीआई के सभी बीएससी पाठ्यक्रमों के युवा छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित फ्रेशर्स पार्टी का शुभारंभ सीवी रमन ऑडिटोरियम में किया गया।
इसका श्रेय उन छात्रों को जाता है जिन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। जिसमें कई विशिष्ट अतिथियों उपस्थिति रही। इस अवसर के मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर आरके धीमन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में डीन प्रो. मनोज जैन, सब-डीन, कालेज ऑफ नर्सिंग व कालेज ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी प्रो. अंकुर भटनागर, कार्यकारी रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण बाजपेयी, नोडल अधिकारी सीएमटी डॉ. लोकेंद्र शर्मा और प्रोवोस्ट सीएमटी डॉ. ज़फ़र नेयाज़ भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में जीवंत और रोमांचक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला शामिल थी। जिसमें छात्रों ने नृत्य और संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया, और एक शानदार फैशन शो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। नए छात्रों के एसजीपीजीआई परिवार में उत्साह और ऊर्जा के साथ स्वागत किया गया और यह पार्टी नई शुरुआत का जश्न थी।
इस अवसर पर बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, सातवें सेमेस्टर के छात्र मानवेंद्र त्रिपाठी को छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया, जो पूरे बीएससी बैच के लिए गौरव का क्षण था। कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई जब बीएससी रेडियोडायग्नोसिस के छात्र नूर मोहम्मद को मिस्टर फ्रेशर और बीएससी रीनल डायलिसिस की छात्रा शाम्भवी रस्तोगी को मिस फ्रेशर चुना गया।
कार्यक्रम का समापन सीएमटी संकाय सदस्य डॉ. कृष्णकांत मिश्रा और डॉ. सुधांशु यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने शुभारंभ को एक यादगार आयोजन बनाने के अतिथियों,आयोजकों और छात्रों का आभार जताया।



