डीजी हेल्थ मय चिकित्साधिकारियों के साथ मेले का लिया जायजा
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का किया भ्रमण

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डीजी हेल्थ मय चिकिधिकारियो के साथ मेले की सुविधाओं को परखा।
रविवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह के साथ नगरीय प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दिए जा रहे उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महानिदेशक ने पीएचसी फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आसमा को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और चिकित्सा शिविरों एवं जांच की व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें।
उन्होंने क्षेत्र में संचारी रोगों से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा लोगों को साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।
साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे। वहीं
महानिदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के माध्यम से आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि रोगों की समय रहते पहचान कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां संचारी रोगों का खतरा अधिक है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, कहीं भी पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।
बुखार अथवा अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श लें।
भ्रमण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन यादव, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, डॉ. संदीप सिंह सहित समेत स्वास्थ्य केंद्रों के अन्य चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।



