उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डिप्टी सीएम ने अस्पताल की परखी व्यवस्था 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश 

 

मुरादाबाद। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जमीनी हकीकत को देखा गया। शनिवार को

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनपद मुरादाबाद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार की गुणवत्ता एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में स्वच्छता तथा उपचार प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार, आवश्यक दवाएं और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और मरीजों तथा उनके तीमारदारों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के साथ ही मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नियमित निगरानी की जाए, ताकि आमजन को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि

प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले, उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान हो और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनका विश्वास मजबूत बने, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मरीजों की सुविधा, उनकी संतुष्टि और बेहतर उपचार सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button