उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

छठे वार्षिक अनुसंधान दिवस पर शोधार्थियों ने पेश की उपलब्धि 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शोध कार्यों पर किया विचार विमर्श 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। शोधार्थियों ने छठे वार्षिक अनुसंधान दिवस पर उपलब्धि साझा की।

शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से 11 एवं 12 सितंबर को छठे वार्षिक अनुसंधान दिवस का सफलतापूर्वक शोध प्रकोष्ठ द्वारा प्रो अमित कौशिक, एसोसिएट डीन (शोध) के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

जिसमें संस्थान के संकाय सदस्यों, स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों तथा पीएचडी शोधार्थियों को अपने शोध एवं वैज्ञानिक कार्यों को प्रस्तुत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया गया।

अनुसंधान दिवस के अंतर्गत 11 सितंबर को संकाय सदस्यों, पीजी, यूजी विद्यार्थियों एवं पीएचडी शोधार्थियों द्वारा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां दी गईं। 12 सितंबर को संकाय सदस्यों की वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के साथ शोध गतिविधियां आगे बढ़ीं।

इन वैज्ञानिक सत्रों के माध्यम से शोधकर्ताओं को विशेषज्ञों के समक्ष अपने कार्य को प्रस्तुत करने तथा वैज्ञानिक विचार-विमर्श एवं ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर मिला।

कार्यक्रम का मुख्य रिसर्च डे ओरेशन एवं औपचारिक समारोह 12 सितंबर को संस्थान के अकादमिक ब्लॉक की 10वीं मंजिल स्थित सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, बिहार के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, गांधीनगर, गुजरात के निदेशक प्रो दीपक बी. सक्सेना विशिष्ट अतिथि एवं रिसर्च डे ओरेटर के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत प्रो विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के स्वागत संबोधन से प्रारम्भ हुई।

इसके पश्चात प्रो राजन भटनागर, डीन ने रिसर्च सेल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रो अरविन्द कुमार सिहं, चिकित्सा अधीक्षक ने रिसर्च डे ओरेटर का परिचय प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रो दीपक बी. सक्सेना द्वारा दिया गया रिसर्च डे ओरेशन रहा। इसके उपरांत रिसर्च डे ओरेटर एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का सम्मान किया गया तथा वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. राजू अग्रवाल ने उपस्थित संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन प्रो अमित कौशिक, एसोसिएट डीन (रिसर्च) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

छठे वार्षिक अनुसंधान दिवस का सफल आयोजन संस्थान में अनुसंधान, नवाचार, वैज्ञानिक सोच तथा अंतरविषयक सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

इस आयोजन ने युवा शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को वरिष्ठ विशेषज्ञों से संवाद करने, अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत करने तथा गुणवत्तापूर्ण जैव-चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए प्रेरित होने का अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button