गणतंत्र दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटे कंबल
200 जरूरतमंद लोगों को बाँटे कम्बल

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। समाज सेवा के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। बीते सोमवार को
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा द्वारा नेहरू नगर स्थित दयानंद उद्यान, ऐशबाग में एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सोसायटी द्वारा लगभग 200 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण कर उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सचिव अमरनाथ मिश्र की उपस्थिति में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुँचाना और गणतंत्र दिवस को सेवा भाव के साथ मनाना रहा।
इस अवसर पर समिति के सचिव अमरनाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा,“गणतंत्र दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची देशभक्ति है।
ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण जैसे छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी राहत बन सकते हैं। हमारी समिति आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव अमरनाथ मिश्र कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, मनोज राय, ऋतुराज रस्तोगी, कुश मिश्रा,मनीष शुक्ला के साथ अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।



