उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

कैंसर संस्थान NMC में हुआ अधिकृत 

संस्थान ने निदेशक ने जताई खुशी कहा शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय क्षमताओं में होगा विस्तार 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। एनएमसी ने कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान को अधिकृत किया गया। शुक्रवार को दीपावली पर

संस्थान का नेशनल मेडिकल कमीशन में आधिकारिक पंजीकरण होने पर खुशी माहौल व्याप्त हो गया। अब संस्थान का नाम एमडी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की काउंसलिंग प्रक्रिया में आधिकारिक रूप से प्रदर्शित होगा।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान में एमडी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की कुल 5 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग की जाएगी।

यह उपलब्धि संस्थान में चिकित्सा शिक्षा, सुपर स्पेशियलिटी प्रशिक्षण एवं कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

वहीं संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, एनएमसी में संस्थान का आधिकारिक पंजीकरण होना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।

एमडी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की पांच सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होना संस्थान की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय क्षमताओं को एक नई पहचान प्रदान करेगा।

यह उपलब्धि संस्थान के सभी चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और समर्पण का परिणाम है।

हमारा निरंतर प्रयास है कि संस्थान को कैंसर उपचार, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं उच्च स्तरीय रोगी सेवाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में स्थापित किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि संस्थान भविष्य में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

जिससे युवा चिकित्सकों को उन्नत प्रशिक्षण के अवसर मिल सकें और कैंसर के उपचार के क्षेत्र में विशेषज्ञ मानव संसाधन तैयार किए जा सकें।

यह संस्थान की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

इससे न केवल संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और प्रतिष्ठा मजबूत होगी, बल्कि उत्तर प्रदेश में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button