उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

उप मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए निर्देश 

डिप्टी सीएम जनता दर्शन में फरियादियों से मिले 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जन समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश जारी किये। सोमवार को

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने आवास पर जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना।

उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चिकित्सा उपचार, आर्थिक सहायता, पुलिस, राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक समस्याओं सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी अपनी शिकायतें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

डिप्टी सीएम ने सभी की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए पीड़ितों को नियमानुसार त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button