आरएमएल में 3डी प्लानिंग एंड प्रिंटिंग इन हेल्थकेयर पर कार्यशाला
प्रदेश भर के 200 डेंटल चिकित्सक रहे मौजूद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय 3डी प्लानिंग एंड प्रिंटिंग इन हेल्थकेयर पर कार्यशाला की गयी। शुक्रवार को संस्थान
निदेशक प्रो.सीएम सिंह और डीन प्रो. प्रद्युम्न सिंह के मार्गदर्शन तथा सीएमएस एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो.विक्रम सिंह, एमएस प्रो. अरविन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इन्क्यूबेशन सेल एवं दंत चिकित्सा विभाग द्वारा 5 से 6 दिसंबर तक हैंड्स-ऑन वर्कशॉप “3डी प्लानिंग एंड प्रिंटिंग इन हेल्थकेयर” का आयोजन किया गया। जिसमें
डॉ. जॉन नेसन और उनकी टीम (CTARS, चेन्नई) ने क्लीनिकल स्कैन को 3डी मॉडल में परिवर्तित करने और मरीज-विशिष्ट प्रोस्थेसिस तैयार करने की तकनीक पर सत्र संचालित किए गये।
साथ ही, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी और डेंटिस्ट्री में इसके उपयोग जैसे मैक्सीलोफेशियल सर्जरी, इम्प्लांट प्लानिंग, अलाइनर-आधारित ऑर्थोडॉन्टिक उपचार और प्रोस्थेटिक पुनर्वास—की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं
कार्यशाला में प्रदेश भर से लगभग 200 मेडिकल और डेंटल चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन आयोजन सचिव प्रो. शली महाजन एवं डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल, डॉ. सिमित यादव और डॉ. स्वेता मेहता द्वारा, दंत विभाग के सक्रिय सहयोग से किया गया।
प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि 3डी प्रिंटिंग भविष्य में व्यक्तिगत और न्यूनतम इनवेसिव स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।



