उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

व्हाट्स एप चैटबॉट नागरिकों को विभाग से बढ़ाएगा नजदीकी – बीएन सिंह

परिवहन आयुक्त ने व्हाट्स एप चैटबॉट का किया शुभारम्भ

 

परिवहन विभाग को डिज़िटल बनाने में अग्रसर

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। परिवहन विभाग डिज़िटली करण बनाने पर फोकस जारी है। शुक्रवार को परिवहन विभाग मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान परिवहन आयुक्त बीएन सिंह द्वारा व्हाट्स एप चैटबॉट का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि

यह व्हाट्सएप चैटबॉट नागरिक कल्याण के लिए तकनीक के उपयोग को दर्शाता है। यह विभाग को आम जनमानस को करीब लाता है तथा पारदर्शी, प्रभावी और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

नागरिकों की सुविधा और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में एक अग्रणी डिजिटल पहल के तहत, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट सेवा 8005441222 नंबर पर शुरू किया है। यह सेवा 24×7 उपलब्ध है और आम जनता को परिवहन से संबंधित सेवाएं एवं जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि

यह पहल मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप शुरू की गई है। सरकारी सेवाएं नागरिकों के लिए सहज, पारदर्शी एवं उनके दरवाज़े तक सुलभ बनाने के लिए इसकी शुरुआत की गयी है। श्री सिंह ने कहा कि यह व्हाट्सएप चैटबॉट एक महत्वपूर्ण कदम है, जो तकनीक के माध्यम से नागरिकों और सरकारी सेवाओं के बीच की दूरी को कम करता है। इसके अवसर पर अपर परिवहन आयुक्त चित्रलेखा सिंह एवं विभाग के अधिकारी समेत जिले के अन्य अधिकारी वर्चुअल मौजूद रहे।

चैटबॉट की प्रमुख विशेषताओं में..

वाहन और सारथी सेवाओं का प्रत्यक्ष एकीकरण, जिनके माध्यम से वाहन पंजीकरण से संबंधित जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं, आवेदन की स्थिति की ट्रैकिंग, चालान से संबंधित जानकारी तत्काल प्राप्त करना। जैसे भुगतान लिंक, और कानूनी प्रावधानों में आम सवालों के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण,स्वामित्व का हस्तांतरण, रोड टैक्स भुगतान कर सकेंगे।

जानें इसके लाभ लाभ..

आरटीओ कार्यालयों के अनावश्यक दौरे की आवश्यकता समाप्त,वास्तविक समय में प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध, बहुभाषी सुविधा, जिससे हर वर्ग के लिए उपयोग करना आसान होगा। त्वरित उत्तर एवं समाधान, देरी और कागजी कार्रवाई में कमी लाने के लिए शुरुआत की होगा।

जानें उपयोग करने के तरीके..

अपने फोन में 8005441222 नंबर सेव करें और व्हाट्सएप पर “Hi” लिखकर भेजें। सेवा तुरंत आरंभ हो जाएगी।

यह चैटबॉट उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिटल परिवर्तन और घर-घर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। जिससे हर नागरिक को स्मार्ट गवर्नेंस के माध्यम से सशक्त बनाया जा सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button