उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जलशक्ति मंत्री ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

बाढ़ नियंत्रण तैयारियों पर की समीक्षा बैठक

 

गंगेश पाठक

शाहजहाँपुर।लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बाढ़ नियंत्रण के लिए बैठक की गयी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद शाहजहाँपुर में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन में दो अतिरिक्त सूट एवं आंतरिक पथ आदि के निर्माण कार्य की परियोजना का लोकार्पण किया। इसके उपरांत जलशक्ति मंत्री ने निरीक्षण भवन में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ नियंत्रण संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक रणनीतियों, जलभराव की समस्याओं एवं नदियों के जल प्रवाह की निगरानी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित जनपद के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button