उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्म

परिवहन निगम मुख्यालय पर विशाल भंडारा

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में किया भंडारा

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में परिवहन निगम मुख्यालय पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मुख्यालय स्थित शिवालय प्रांगण में 33 वां विशाल भंडारा की शुरुआत करने से पहले सर्वप्रथम विधि विधान से भोले नाथ की पूजा अर्चना की गयी। इसके पश्चात् शिवभक्तों द्वारा भोले नाथ का जयकारा लगाते हुए भंडारा की शुरआत की। वहीं परिवहन निगम कर्मी शिव भक्तों ने अपनी सेवा देते हुए प्रसाद का वितरण किया और दिन भर भंडारा चलता रहा। जिसमें कतार में खड़े होकर लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। बता दें कि यह भंडारा महाशिवरात्रि के दूसरे दिन करने का शिलशिला तीन दशकों से चल रहा है। जिसे जिसकी शुरुआत भंडारा संयोजक अशोक कुमार जायशवाल द्वारा की गयी थी जो आज भी निरंतर किया जा रहा है। वहीं भंडारा के संयोजक टीम में आशुतोष सिंह, विनोद कुमार शर्मा, बसंत सिंह दिनेश उर्फ़ शेरा, दिनेश कुमार गुप्ता व दर्जनों शिव भक्त सहयोग में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button