विजय रुपाणी का निधन अपूरणीय क्षति: ब्रजेश पाठक

विजय रुपाणी का निधन अपूरणीय क्षति: ब्रजेश पाठक
लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़।अहमदाबाद में एअर इंडिया का लंदन जा रहा बोइंग 787 ड्रीम लाइनर विमान हादसे की भेंट चढ़ गया। जिसमें गुजरात पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 242 लोग विमान में सवार थे।
इस त्रासदी हर किसी की आँखों में आंसू झलक रहें। वहीं गुरुवार को उप्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विजय रूपाणी का निधन अपूरणीय क्षति है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्यसभा में विजय रूपानी के साथ वे सदन में थे।
मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व एवं हमेशा सभी की मदद को तत्पर विजय रुपाणी के सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।