उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

जानकीपुरम में 246 घरों का सर्वेक्षण, दो मरीज भर्ती

 राजधानी के अलाधिकारी मौके पर पहुंचे

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के जानकीपुरम विस्तार में डायरिया मरीज होने के चलते आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। रविवार को

जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 7 में जिलाधिकारी विशाख जी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी ( एफआर ), अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला सर्विलेंस अधिकारी के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।

जानकीपुरम विस्तार सेक्टर -7 में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीपुरम की टीम द्वारा क्षेत्र में 246 घरों का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में स्थापित कैम्प में 31 मरीजों की जाँच की गयी। जिसमें डायरिया के सामान्य लक्षण वाले 6 मरीज पाये गये।

जिन्हें आवश्यक दवायें एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते हुए उपचारित किया गया। रविवार को क्षेत्र से 2 मरीजों को भर्ती किया गया। साथ ही क्षेत्र में चिकित्सा कैम्प एवं एमएमयू के माध्यम से रोगियों को उपचारित किया गया तथा आवश्यक औषधियां वितरित की गयी।

वहीं क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव एवं जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। नगर मलेरिया इकाई की टीम द्वारा क्षेत्र में एण्टी लार्वा रसायन का छिडकाव भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि क्षेत्र की स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button