राजधानी में दो दिवसीय बोगनविलिया उत्सव
कल राज्यपाल उत्सव में करेंगी शिरकत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में दो दिवसीय बोगनविलिया उत्सव का शुभारम्भ किया गया। शनिवार को
एनबीआरआई द्वारा बोगनविलिया उत्सव 14 से 15 मार्च तक आयोजन किया गया। जिसे एनकेएस चौहान, विशेष कार्याधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक भवन एवं प्रो. सुनील कुमार सिंह, निदेशक, राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोवा के द्वारा संस्थान के वनस्पति उद्यान में उद्घाटन किया गया।
यह उत्सव एनबीआरआई द्वारा वर्ष 2022 से आरम्भ किया गया एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन है।अल्प समय में ही यह उत्सव उद्यान प्रेमियों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और आमजन के बीच लोकप्रिय मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
संस्थान के वैज्ञानिक-ई डॉ. केजे सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमने प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कुल 64 प्रदर्शकों ने भाग लिया तथा 209 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। उत्सव में 20 वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
संस्थान द्वारा संरक्षित बोगनवेलिया की 300 से अधिक विविध किस्में जैसे ‘बेगम सिकंदर’, ‘शुभ्रा’, ‘डॉ. बीपी पाल’, ‘अर्जुन’, ‘अर्चना’, ‘मेरी पामर स्पेशल’, ‘लॉस बानोस वैरिगेटा’, ‘अरुणा’ तथा ‘डॉ. पीवी साने’ आदि उत्सव में प्रदर्शित की गई हैं।
इसके अतिरिक्त सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन की विभिन्न पहलों—जैसे सजावटी पुष्पकृषि (ऑर्नामेंटल फ्लोरिकल्चर ), डीहाइड्रेटेड फ्लोरल क्राफ्ट्स तकनीक तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी देने के लिए एक अलग स्टॉल भी स्थापित किया गया है।
कल राज्यपाल उत्सव में करेंगी शिरकत
महोत्सव का समापन 15 मार्च को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। आनंदीबेन पटेल राज्यपाल, उत्तर प्रदेश सरकार पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी ।
यह महोत्सव आम जनता के लिए 15 मार्च को सुबह 10:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक खुला रहेगा। आम जनता के लिए विभिन्न रंगों के बोगनवेलिया के पौधे भी बिक्री के लिए रखे गए हैं।



