उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

आग से बचाव को प्रदेश स्तर पर 115 अग्नि नियंत्रण सेल स्थापित – डॉ. सक्सेना

वन विभाग मुख्यालय में प्रेस वार्ता, 8 मई तक चलेगा वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अभियान

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। वन और वन्यजीवो को बचाने के लिए प्रदेश स्तर पर 115 अग्नि नियंत्रण सेल स्थापित किया गया है। जंगलों में आग लगने वाली घाटानाओ की रोकथाम के लिए गठित टीम तत्पर रहेगी। यह जानकारी मंगलवार को वन विभाग मुख्यालय पारिजात सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने दी। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल से 8 मई तक वन एवं वन्य जीव सुरक्षा माह के अंतर्गत अभियान चलाया जाएगा। वर्षाकाल में रोपित किए गए पौधों के सुरक्षा के दृष्टिगत पेड़-बचाओं कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया। समस्त प्रभागों में प्रवर्तन कार्रवाई में तीन शिफ्टों में समस्त प्रभागों में प्रवर्तन कार्रवाई शिफ्ट ए – प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक,शिफ्ट बी- दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक,शिफ्ट सी- रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक,प्रभागों में टीम का गठन किया गया है। सुरक्षा माह के दौरान सम्बन्धित जोनल,मण्डलीय मुख्य वन संरक्षक नोडल अधिकारी नामित किए गए है।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन प्रभागवार रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप के अनुसार वन मुख्यालय स्थित कमाण्ड सेंटर को उपलब्ध कराना होगा।

प्रभाग स्तर पर गठित टीमों का कार्य..

आरक्षित वन,प्रोटेक्ट एरिया में प्रर्वतन की कार्रवाई,,आरक्षित वन,संरक्षित क्षेत्र में कुम्बिंग,आरक्षित वन क्षेत्र में निकलने वाले विभिन्न वन मार्गों,अन्य अनाधिकृत प्रवेश मार्गों पर वाहनों की चैकिंग।वन ऊपज की अवैध निकासी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई। निजी क्षेत्रों में अवैध कटान की रोकथाम उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 के प्राविधानों के अनुसार प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी । साथ ही समस्त प्रतिबन्धित प्रजातियों के अवैध कटान एवं अभिवहन पर अभियान चलाकर प्रभावीकार्रवाई की जायेगी।अवैध आरा मशीनों के स्थापना एवं संचालन के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करना,अवैध आरा मशीनों के संचालन को पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित करने के लिए पुलिस,प्रशासन से सहयोग लेते हुए सम्बन्धित टीमों द्वारा अवैध आरा मशीन संचालन के लिए विधिक कार्रवाई की जायेगी। आरक्षित वन क्षेत्रों के बाहर वन ऊपज के अवैध अभिवहन पर कार्रवाई,अवैध रूप से अभिवहन किए गए वन ऊपज के प्ररकणों को रोकने के लिए विभिन्न मार्गों पर आकस्मिक चेंकिग की कार्रवाई की जायेगी तथा आरा मशीनों पर भी लाये जा रहे प्रकाष्ठों की जांच संघन रूप से की जायेगी। इसके साथ वन भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध विधिक कार्रवाई वन भूमि की पैमाईश कर नये अतिक्रमण का चिन्हांकन एवं पुराने अतिक्रमण से वन भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई के लिए एक रूपरेखा बनाकर गठित टीम द्वारा सम्पादित कराया जायेगा। समस्त प्रभागों में अवैध शिकार के विरूद्ध कार्रवाई,भारतीय वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्राविधानों के अनुसार अवैध शिकार के विरूद्ध कार्रवाई,प्रभाग में लम्बित एच-2 केसों एवं लम्बित अधिहरण के मामलों का अभियान चलाकर निस्तारण, भारतीय वन अधिनियम, 1927 एवं वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत निर्गत वन अपराधों के लम्बित केसों की जॉच कार्रवाई पूर्ण करते हुए राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के अन्तर्गत वन अपराधियों के विरूद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। डॉ सक्सेना ने कहा कि प्रदेश की वन सम्पदा व जैव विविधता की क्षति को अग्नि से बचाने के लिए वन अग्नि के प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए सुदूर वन क्षेत्रों में अग्नि की सूचना सैटेलाईट के माध्यम से तत्काल प्राप्त करते हुए प्रभाग स्तर पर टीम गठित कर न्यूनतम समय में अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण कर जागरूक किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button