उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय
Trending

एम्बुलेंस कर्मियों का भूख हड़ताल ख़त्म 

मांगे पूरी न होने पर 20 दिन बाद संघ कर्मी देंगे धरना 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डायल 108,102 एम्बुलेंस कर्मियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।

जिसमें संघ का कहना है कि हमारी मांगे 20 दिन बाद तक नहीं मानी गयी तो पुनः धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसमें संघ कर्मियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा ।

आशियाना पुलिस के कंपनी पर कार्रवाई के आश्वाशन पर संघ कर्मियों ने भूख हड़ताल समाप्त की है।

ज्ञात हो कि डायल 108,102 संघ कर्मियों ने ऐम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस पर अवैध बर्खास्तगी के चलते सभी धरना प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल करने लगे थे।

जिसमें संघ पदाधिकारियों ने बताया कि भूख हड़ताल दो दिनों में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार हुए जिन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है।

जिसमें प्रदेश महामंत्री नीतीश कुमार, बृजेंद्र यादव औरैया, शिवनीत सिंह जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद शामिल है। संघ कर्मियों की प्रमुख मांगो में 9000 कर्मचारियों को ड्यूटी पर बहाल किया जाए

या तो 9000 कर्मचारियों की डिमांड ड्राफ्ट 45000 रूपये जो ड्यूटी देने के समय कर्मचारियों द्वारा जमा की गई थी, वो ग्रेच्युटी कर्मचारी भविष्य निधि का पैसा नोटिस पीरियड वेतन पूरा हिसाब किया जाए।

वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए बताया कि कंपनी में ज्वाइनिंग के समय कर्मचारियों से भारी भरकम रकम ले ली गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button