उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

ट्रांसफार्मेशन बगैर रिफॉर्म के नहीं हो सकता -योगी आदित्यनाथ 

मुख्य ने क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी किया रवाना 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश के बेड़े में 50 क्यूआरटी वाहनों को शामिल किया गया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन स्थित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्य सचिव एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण,

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश,अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स राम कुमार, होंडा इंडिया फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट ऑफिसर पीयूष मित्तल एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के परिणाम से देश दुनिया के निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इसका श्रेय उत्तर प्रदेश पुलिस को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा एक कर्फ्यू और बीमारू राज्य से बदलकर आज भारत की अर्थ व्यवस्था में अग्रणी भूमिका पेश कर रहा है।

यह सब सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने से संभव हुआ है। उन्होंने जब कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं होगा तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने पिछले 9 सालो में जो बदलाव हुआ है वह ट्रांसफार्मेशन बगैर रिफॉर्म के नहीं हो सकता।

2017 में 9 हज़ार 5 सौ पीआरवी वाहन पुलिस के पास थे और अब 15 हज़ार 5 सौ से अधिक पीआरवी वाहन हैं और टू व्हीलर 3 हज़ार से 9 हज़ार हो गयी हैं, यह पुलिस का रिस्पांस टाइम कम करने के लिए व्यस्थाओं में बढ़ोतरी की गयी।

आज मॉडर्न थाने बन रहे हैं, मॉडर्न फायर स्टेशन बन रहे हैं। वर्ष 2017 में एक समय में केवल 3,000 पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की क्षमता थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा चुकी है और सभी की ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश के ही प्रशिक्षण केंद्रों में हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आमजन को सुरक्षा प्रदान कर ‘Safe UP-समृद्ध UP’ की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button