उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

नागरिक सुरक्षा के तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू

इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में प्रशिक्षण की शुरुआत

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। नागरिक सुरक्षा संगठन के तीसरे बैच का प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी।

सोमवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के मून हाल में चल रहे नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तृतीय बैच के प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र पाल सिंह अपर जिलाधिकारी पूर्वी द्वारा प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ किया गया। वहीं चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि एडीएम महेंद्र पाल सिंह को अंग-वस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ट्रेनिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया प्रशिक्षण किसी भी संगठन की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं दक्षता को सुदृढ़ करने का एक अनिवार्य माध्यम है।

इसके माध्यम से स्वयंसेवकों को उनके दायित्वों, अधिकारों एवं कार्यप्रणाली की समुचित जानकारी प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक प्रभावी, समयबद्ध एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कर सकें।

प्रशिक्षण से न केवल व्यावहारिक ज्ञान एवं तकनीकी कौशल का विकास होता है, बल्कि आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, समन्वय स्थापित करने तथा संसाधनों के समुचित उपयोग की क्षमता भी विकसित होती है। यह प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं अनुशासन को प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम के दौरान महेन्द्र पाल सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें प्रशिक्षुओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रशिक्षण किसी विशेषज्ञा द्वारा दिया जाता है जिस तरह से क्लास में बच्चे पढ़ते हैं, उसी तरीके से ट्रेनर के द्वारा आप लोगों के कार्यक्षमता बढ़ाने को बताया जाता है।

उन्होंने कहा कि हर उम्र में प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है, नागरिक सुरक्षा के संदर्भ में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। क्योंकि प्रशिक्षित स्वयंसेवक ही आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से शासन एवं प्रशासन की योजनाओं एवं निर्देशों का क्रियान्वयन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सकता है।

अतः यह कहा जा सकता है कि प्रशिक्षण संगठन की गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं कार्य निष्पादन स्तर को निरंतर उन्नत बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण आधार है।

कार्यक्रम में चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र, डिवीजन वार्डेन मोहम्मद नफीस, रामगोपाल, दिनेश माथुर, गुफरान एश्वर्य अनिल अरविन्द्र मिश्रा के साथ उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, मुकेश कुमार, रेखा सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button