सिविल डिफेन्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण पूरा
चीफ वार्डन ने सिटी मजिस्ट्रेट को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चल रहे सिविल डिफेंस के दूसरे बैच का प्रशिक्षण सत्र पूरा हो गया। शुक्रवार को सिविल डिफेन्स द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का सफल समापन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानचन्द्र गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट, लखनऊ उपस्थित रहे। वहीं
मुख्य अतिथि ज्ञानचन्द्र गुप्ता को चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण लगभग एक सप्ताह से निरंतर चल रहा था, जिसकी कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं प्रदर्शन का अवलोकन एलईडी पर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सिविल डिफेन्स प्रथम रिस्पॉन्डर के रूप में बिना किसी उपकरण के भी राहत एवं बचाव का कार्य करता है। दुर्घटना या संकट की स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण है कार्य घटना का सही मूल्यांकन, समस्या की प्रकृति को समझना, कैसे राहत पहुँचाई जा सकती है
तथा तत्काल 112 हेल्पलाइन पर सटीक सूचना देना। उन्होंने कहा कि आसपास की परिस्थितियों, उपलब्ध संसाधनों, संभावित जोखिमों तथा घायल व्यक्तियों की आवश्यकता को समझते हुए ही प्रभावी सहायता प्रदान की जा सकती है। इसी क्रम में उन्होंने आपदा प्रबंधन, फायर सेफ्टी तथा प्राथमिक उपचार कैसे वहां तक पहुंचाया जाय।
मुख्य अतिथि ज्ञानचन्द्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड के दौरान सिविल डिफेन्स के महत्त्वपूर्ण कार्य को निकट से देखा है।
अभी हाल में में सम्पन्न हुई परिक्षा के दौरान परिक्षार्थियों को आयी समस्या के निदान में मद्द सिविल डिफेन्स ने की और राहत एवं बचाव कार्यों में सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवक लगातार उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं, जो राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा का परिचायक है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दीं।
क्रायक्रम में मुख्य रूप से उप नियंत्रक रवींद्र कुमार एसओ चीफ वार्डन ऋतु राज रस्तोगी डी डबल्यू नफीस,संजय,जौहर, डीडी डबल्यू एश्वर्या,राम गोपाल एसओ अयाज,संतोष एडीसी मनोज,ऋषि,मुकेश,ममता,रेखा उपस्थित रहे।



