व्यापारियों ने ली लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता
व्यापार मंडल ने नए सदस्यों का किया स्वागत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नए व्यापारियों का स्वागत किया गया।
शनिवार को इंदिरा नगर स्थित कंचन स्वीट हाउस में लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की उपस्थिति में व्यापारियों ने सदस्यता ली।
जिसमें सतनाम सिंह, गुंजन तुलानी, नरेंद्र तुलानी एवं नितिन अग्रवाल ने पुनः लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। वहीं सभी नवसदस्यों ने कहा कि “लखनऊ व्यापार मंडल हमारा परिवार है और हम कार्यकारिणी के साथ मिलकर तन, मन एवं धन से संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
सतनाम सिंह ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल के प्रति उनका विशेष लगाव और आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल व्यापारियों के अधिकारों की आवाज़ नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह सदस्यों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाला सशक्त मंच है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने पुनः सदस्यता ग्रहण की है।
बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्र, उत्तम कपूर, देवेंद्र गुप्ता, सुहैल हैदर अल्वी, आदर्श सिंह, पवन सिंह, मनीष वर्मा, नरेश अग्रवाल, चिराग जाखोदिया, अभिषेक सिंह चौहान, आयुष बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
साथ ही व्यापार मंडल परिवार ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



