उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कल डिप्टी सीएम विश्व होम्योपैथी दिवस समारोह में होंगे शामिल 

अस्पताल में होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व होम्योपैथी दिवस पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, गोमती नगर द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 10 अप्रैल तक होम्योपैथी सप्ताह का व्यापक एवं बहुआयामी आयोजन किया जा रहा है।

जिसका समापन 10 अप्रैल को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों की उपस्थिति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा। वहीं

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक योगेश शुक्ला,

महानिदेशक, आयुष चौत्रा वी, विशेष सचिव, आयुष हरिकेश चौरसिया तथा निदेशक, होम्योपैथी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ जैसे डॉ. बीएन सिंह, पूर्व अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड, डॉ. एसएम सिंह (निदेशक, साईनाथ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होमियोपैथी, प्रयागराज) तथा डॉ. विक्रमा प्रसाद (पूर्व निदेशक, होम्योपैथी) भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

गुरुवार को

यह जानकारी राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राचार्य प्रो विजय कुमार पुष्कर ने देते हुए बताया कि इस दस दिवस आयोजन के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं जनजागरूकता

से जुड़े अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। एक विशेष वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ डॉ. लेस्ली जेबों (हंगरी, यूरोप) द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान डॉ. एसएम सिंह (निदेशक, साईनाथ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ होम्योपैथी, प्रयागराज) द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान दिया जाएगा।

इसमें सप्ताह भर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेतओं, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा प्रदेश के समस्त राजकीय एवं निजी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के बीएचएसएम पाठ्यक्रम के टॉपर्स (प्रत्येक महाविद्यालय से तीन छात्र) को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button