उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

टीबी और कैंसर बीमारियों की समय रहते पहचान आवश्यक – डॉ एनबी सिंह 

टीबी व कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। टीबी कैंसर मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी। शनिवार को

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनके रोड द्वारा लालबाग, जम्बूरखाना तथा इंदिरा नगर सीएचसी के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुगौली में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । इन शिविरों में टीबी एवं कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देशानुसार टीबी एवं कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए फरवरी माह में पूरे जनपद में 100 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने हैं।

इसलिए इन शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में कैंसर से होने वाली मौतों में 30 प्रतिशत तथा कैंसर जनित जटिलताओं से होने वाली मौतों में 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। ऐसे में टीबी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि टीबी और कैंसर दोनों ही गंभीर बीमारियाँ हैं, जिनकी समय पर पहचान न होने पर ये जानलेवा साबित हो सकती हैं। स्क्रीनिंग अर्थात प्रारंभिक जांच के माध्यम से इन बीमारियों का शुरुआती अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है। जिससे समय पर उपचार संभव हो पाता है।

इन शिविरों के माध्यम से टीबी एवं कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा साप्ताहिक रिपोर्ट राज्य स्तर पर नामित अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से प्रेषित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीएचसी एनके रोड में अधीक्षक

डॉ. वाईके सिंह तथा जुगौली में अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुए, जबकि दोनों स्वास्थ्य शिविरों का पर्यवेक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंघल द्वारा किया गया।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जम्बूरखाना में आयोजित शिविर में कुल 391 मरीजों की ओपीडी हुई। लक्षणों के आधार पर 150 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई।

जिनमें से 7 को उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त 193 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की गई। जिनमें से 7 को रेफर किया गया। वहीं 130 महिलाओं की सर्विक्स की जांच की गई, जिनमें से 4 को उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया गया। साथ ही कुल 135 लोगों में टीबी की स्क्रीनिंग की गई। जिनमें से 8 को एक्स-रे के लिए रेफर किया गया।

जुगौली में आयोजित शिविर में कुल 105 मरीजों की ओपीडी में 27 लोगों की ओरल कैंसर तथा 37 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त टीबी के संभावित लक्षणों के आधार पर 25 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button