उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

महिला आयोग अध्यक्ष पहुंची झलकारी बाई, किया निरीक्षण

 चिकित्सा अधीक्षिका ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से कराया अवगत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के महिला चिकित्सालय को परखा गया। सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने हजरतगंज स्थित वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने चिकित्सालय में भर्ती महिला मरीजों को शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सर्वप्रथम उन्होंने ओपीडी रूम, अल्ट्रा साउण्ड रूम, एक्सरे रूम, लेबर रूम, ओटी रूम, ऑपरेशन रूम, महिला वार्ड, किचन, व मरीजों को दिये जाने वाले भोजन, दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रमुख वार्डाे, किचन, स्नानागार एवं शौचालय की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गयी।वहीं

मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. निवेदिता कर द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में प्रसव के लिए लगभग 66 महिला मरीज भर्ती हुई हैं। साथ ही इसमें 12 नवजात शिशु हैं। सभी मरीजों को चिकित्सालय के मेन्यू के अनुसार ससमय ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

आयोग की अध्यक्ष द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. निवेदिता को महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित समस्त लाभकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इनका स्पष्ट उल्लेख अस्पताल परिसर में कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही चिकित्सालय मे कम जगह होने के कारण वैकल्पिक चिकित्सालय का विस्तार करने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका के साथ डॉ. दीपक कुमार प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button