परिवहन निगम में इसी माह में होगी चालक परिचालको की भर्ती
65 सौ चालक परिचालको की होगी भर्ती

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। परिवहन निगम में चालक परिचालको की भर्ती के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया। मंगलवार को
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम मुख्यालय के सभागार कक्ष में परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि इस माह के अंत से 3060 चालको एवं 3614 परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
भर्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। चालकों परिचालकों की भर्ती से बसों के संचालन में और सुधार होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
परिवहन मंत्री ने कहा कि बेसन के संचालन में सुधार लाई जाए। जिन क्षेत्रों में बसों के संचालन में एवं आय में कमी की शिकायत पायी जाए, उस क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
परिवहन मंत्री ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि बजट को शत – प्रतिशत खर्च करे। बसों की खरीद प्रक्रिया को तीव्र किया जाए। बसों की संख्या बढ़ाई जाए जिससे कि प्रदेश की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।
बैठक में अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल,प्रबंध निदेशक परिवहन निगम प्रभु एन सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



