उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

सत्य मार्ग ही धर्म का मार्ग है – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री होलिका दहन में खेली फूलों की होली 

 

 गोरखपुर। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। होली रंगोंत्सव की चंहू ओर धूम देखने को मिल रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर होलिका दहन उत्सव समिति पांडेहाता द्वारा आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में पहुंचे। जिसमें सबसे होलिका दहन की विधि विधान से पूजा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने फूलों की होली खेलते हुए देश प्रदेश वासियों को होली की बधाई पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सत्य का मार्ग ही धर्म का मार्ग है। होलिका को बहुत गुमान था की अग्नि मुझे जला नहीं सकती। भगवान ने उनके अहंकार को जलाकर राख कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ही हिरण्याकश्यप को अहंकार हुआ कि मुझे कोई नहीं मार सकता और भगवान ने उनके अहंकार को दूर करते हुए नाखून से ही मार दिया। इसलिए किसी को गुमान नहीं करना चाहिए और अहंकार भी नहीं करना चाहिए। अहंकार ही ईश्वर का आहार है। इस मौके पर पांडे हाता समिति के पदाधिकारी,भाजपा सांसद रवि किशन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button